logo

28 दिन की मासूम की हत्या, चचेरी बहनों ने जमीन पर पटककर ली जान; जानिए कहां का है मामला 

lm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेतिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चचेरी बहनों ने जमीन विवाद में 28 दिन की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना नौतन थाना क्षेत्र के बौरा परसौनी गांव की है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची की हत्या के बाद उसके शव को पहले पंचायती दबाव में दफना दिया गया। लेकिन बाद में परिजनों ने शव को निकालकर थाने में मामला दर्ज कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, मझौलिया के मंझरिया गांव के निवासी ओमप्रकाश चौधरी की पत्नी सुरजीत देवी ने 28 दिन पहले अपने मायके में एक बच्ची को जन्म दिया था। गुरुवार को सुरजीत देवी के पिता का उनके पाटीदारों से जमीन को लेकर विवाद हुआ। इस झगड़े को सुलझाने के लिए सुरजीत देवी अपनी बच्ची को गोद में लेकर बीच-बचाव करने पहुंची। इस दौरान चचेरी बहनों ने बच्ची को उसकी गोदी से छीनकर जमीन पर पटक दिया। इससे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 

शव को निकालकर पुलिस के पास पहुंचे परिजन
वहीं, इस वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फिर तुरंत पंचायत बुलाई गई। इसके बाद पंचों के दबाव में बच्ची के शव को दफनाया गया। लेकिन परिजनों को यह सब सही नहीं लगा। ऐसे में उन्होंने शव को बाहर निकालकर पुलिस के पास पहुंचने का फैसला लिया। अब बच्ची के परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Tags - Bettiah Murder 28 day old innocent Crime News Bihar News Latest News Breaking News